चचाई थाना पुलिस ने दो प्रकरणों में वांछित स्थायी वारंटी को शहडोल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। वारंटी अजय कुमार (पिता–बिसाहू यादव), निवासी धिरौल, थाना चचाई के विरुद्ध न्यायालय अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 237/22 एवं 1187/19 धारा 138 NIA एक्ट में वर्ष 2023 और 2025 में स्थायी वारंट जारी किए गए थे।