चुनार: रोशनहर गांव के सामने ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन लोगों की हुई मौत, वीभत्स क्षत-विक्षत शवों को देख रूह कांपी
अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के सामने ट्रेलर ने बाइक सवारों को ट्रेलर ने रौंदा। घटना में एक महिला एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर क्षत विक्षत शवों को देखकर लोगों की रूह कांप गई। शव कई टुकड़ों में कई मीटर तक घिसटता गया। सूचना पर पुलिस पहुंची है जांच पड़ताल कर रही है। सभी मृतक अहिरूपुर सोनपुर के निवासी थे।