जिलेभर में रंगपंचमी का पर्व कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच ग्यारसपुर में भी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न स्थानों पर निकाले गए जुलूसों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर पेट्रोलिंग की गई।रंगपंचमी के अवसर पर आयोजित करीला माता मेले में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जानकी के दर्शन किए।