औरैया: देवकली चौकी के पास यमुना का जलस्तर खतरे की ओर बढ़ रहा, 111.29 मीटर पर पहुँचा, प्रशासन अलर्ट
यमुना नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखा रही है। शहर के देवकली चौकी के समीप नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की टीम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पानी का स्तर 111.29 मीटर दर्ज किया गया, जो हर घंटे लगभग 5 सेंटीमीटर की रफ्तार से ऊपर जा रहा है। नदी का चेतावनी बिंदु 112 मीटर और खतरे का निशान 113 मीटर पर है। ऐसे में हालात बिगड़ने की आशंका से लो