छत्तीसगढ़ के प्रमुख पुण्य लोकपर्व छेरछेरा पुन्नी को पूरे प्रदेश में श्रद्धा, उल्लास और लोकपरंपराओं के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बालोद एवं आसपास के क्षेत्रों में यह पर्व बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। रविवार सुबह 10 बजे ग्राम कोहंगटोला के किसान ललित सिन्हा ने बताया की पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व नई फसल के आगमन और अन्नदान की परंपरा का प्रतीक है।