बड़वारा: रूपोध रेल्व स्टेशन के समीप से 45 किलो अवैध गांजे के साथ दो महिलाओं को बड़वारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Badwara, Katni | Feb 24, 2024 मामले पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की बड़वारा पुलिस इलाका भ्रमण के दौरान बड़वारा थाना क्षेत्र के रूपोंध रेलवे स्टेशन के समीप दो महिलाएं प्लास्टिक की दो बोरियां लिए बैठी हुई थी संदेह होने पर दोनों ही महिलाओं से पूछताछ की गई एवं महिला पुलिसकर्मी के द्वारा तलाशी ली गई, दोनों ही बोरे से 45 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।