मेरठ: मेरठ में गंगा नदी में मस्ती करती डॉल्फिन का वीडियो आया सामने, संख्या बढ़कर 52 हुई, वन विभाग कर रहा निगरानी
Meerut, Meerut | Mar 5, 2025 मेरठ गंगा नदी में डॉल्फिनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साफ पानी और शांत माहौल मिलने के कारण डॉल्फिन आसानी से पश्चिमी यूपी में बहने वाली गंगा नदी में अपना जीवन बिता रही हैं। यहां इनका कुनबा भी बढ़ता जा रहा है। नरोरा से मेरठ के बीच डॉल्फिन की संख्या अब 52 हो चुकी है। जो अच्छा संदेश है। पर्यटन के लिहाज से भी इसे पसंद किया जा रहा है।