उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी चौराहे के पास कई वाहन आपस में भिड़े, तीन लोगों की हुई मौत और युवती सहित दो घायल
Unnao, Unnao | Jul 4, 2025 उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर नरी चौराहे के पास कई वाहन आपस में भिड़ गए जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए उन्नाव जिला अस्पताल लेकर पहुंची है जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया है वहीं घायल एक युवती और एक व्यक्ति का इलाज जारी है