महाराजगंज: बछरावां ब्लॉक परिसर के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर
30 मार्च सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार होने के चलते हाईवे मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे गंभीर हालत मे घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक बछरावां बाजार से वापस अपने गांव की ओर जा रहा था तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई।