झांसी: कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, बेटियों का आरोप- पिता ने मार डाला, 5 साल पहले किया था छेड़छाड़
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2025 झांसी में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बेटियों ने अपने पिता पर मर्डर करने का आरोप लगाया है। कहा- 5 साल पहले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की थी। उस केस में इस सप्ताह कोर्ट में गवाही होने वाली थी। आरोप है कि पिता धमका रहे थे कि गवाही मत देना। लेकिन मां ने उनकी बात मानने से मना कर दिया।इस पर पिता ने मां को बाल पकड़कर घसीटा।