झांसी: बिजौली के डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भड़के, FIR की उठाई मांग
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2025 बिजौली के डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को धुएं और जहरीली दुर्गंध से भर दिया है। आग इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में सांस लेना मुश्किल हो गया। बच्चों और बुजुर्गों को खांसी-जुकाम और सांस की गंभीर बीमारियों ने जकड़ लिया है। स्थानीय लोग नगर निगम की लापरवाही से बेहद नाराज हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कार्रवाई की मांग की है।