खलारी: बाजार टांड में एक दिवसीय शिव चर्चा का किया गया आयोजन
Khelari, Ranchi | Dec 21, 2024 खलारी के बाजार टांड में शनिवार को एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। शिव चर्चा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के भजन से हुआ। भगवान शिव के गुरु स्वरूप का गुणगान करने के साथ ही उनकी महिमा की चर्चा की गयी। शिव शिष्यों द्वारा भजन कीर्तन और संगीत से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया...