बेतिया के शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया में भर्ती कराया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर कौशल किशोर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।