बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर: लापता छात्र शुभम कुमार सकुशल घर लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के हुलहुला खुर्द गांव निवासी नंदू चंद्रवंशी के बड़े पुत्र 19 वर्षीय शुभम कुमार, जो सोमवार दोपहर से लापता हो गया था, मंगलवार देर रात सकुशल अपने घर लौट आया। बेटे के घर वापस आने से परिवार और गांव में राहत व खुशी का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शुभम सोमवार को घर से कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद