खड़ौदा में 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बनी नहर को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने नहर निर्माण में भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। तुकाराम चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार इस नहर को विकास की बड़ी उपलब्धि बताकर प्रचार कर रही है, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है।