महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर परिसर में दिनदहाड़े महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चैन चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। रविवार को रमईनगर निवासी सुनीता देवी के गले से लगभग 14 ग्राम का मंगलसूत्र चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पीड़िता के अनुसार मंदिर में पूजा कर रही थीं, तभी भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने उनके गले से मंगलसूत्र निकाल लिया।