शनिवार की दोपहर में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में उन्होंने वेब सीरीज "घूसखोर पंडित" को लेकर बयान भी दिया है, अपने बयान में उन्होंने बताया कि कुछ तत्व ऐसे हैं, जो समाज को बनाने और उठाने में उनका अच्छा योगदान रहा है, समाज में जो अच्छा काम कर रहे हैं उनको बदनाम करने के लिए एक सोची समझी साजिश है।