गिधा पुलिस ने सोनघट्टा गांव में छापेमारी कर एक शराबी युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सागर सिंह, पिता संतोष सिंह, गाव महुआर, थाना कारनामपुर, जिला भोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को पकड़ने के बाद थाना लाकर मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने पर सोमवार की दोपहर 3:30 उसे न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।