इंदौर: पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा लसूडिया हिट एंड रन मामले का फ़रियादी, ACP ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
Indore, Indore | Aug 20, 2024 इंदौर की लसुड़िया थाना क्षेत्र में 6 जून को हुए हिट एंड रन के मामले में अब तक पुलिस के द्वारा किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिसके संबंध में आज फरियादी पक्ष के द्वारा पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई। जहां एसीपी ने इस मामले को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही आठ दिनों में कार्रवाई की जाने का आश्वासन फरियादी पक्ष को दिया।