उदवंत नगर: फोन पर प्यार, 5वीं की स्टूडेंट को प्रेमी लेकर फरार, दिव्यांग युवक ने दिल्ली में नाबालिग से की शादी, बच्चा हुआ जन्म
भोजपुर जिले से रिश्तों, भरोसे और मासूमियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कभी स्कूल की किताबों और खेल-कूद की दुनिया में रहने वाली 5वीं क्लास की एक छात्रा को 31 वर्षीय दिव्यांग युवक ने मीठी-मीठी बातों में फंसाकर अपने साथ भगा लिया और उससे शादी कर ली। आज हालात यह है कि वह किशोरी एक महीने के मासूम बच्चे की मां बन चुकी है। दो साल तक फरार रहने के बाद आखिरका