कवर्धा: शहर के नहर पार में 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 05 जुआरियों कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,4650 रु जप्त
मामला 26 फरवरी को कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहा शहर के नहर पार में 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 05 जुआरियों को 4650 रु नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में दीपेश चतुर्वेदी,मनोज नट,परवेश सारथी,हेमंत चतुर्वेदी,राम बाबू जोशी शामिल है।जिनके ऊपर कोतवाली पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) तहत मामला दर्ज।