पटना ग्रामीण: ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पटना रेल एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
पटना रेल पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पटना रेल एसपी ने गांधी मैदान स्थित ऑफिस में प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरोह के सदस्य सुमित कुमार मिश्र उर्फ बाबा को रामकृष्णा नगर थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है।