आगरा: ताजगंज में गलत खून चढ़ाने से 6 माह के मासूम की मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
Agra, Agra | Mar 29, 2026 आगरा के ताजगंज स्थित मोहनिया अस्पताल में 6 माह के मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने गलत खून चढ़ाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हालत बिगड़ने पर गुहार के बावजूद बाहर से खून मंगवाया गया। घटना के बाद स्टाफ के गायब होने और सबूत हटाने के आरोप भी लगे हैं।