पंडरिया: सोमनापुर नया में शॉर्ट सर्किट के चलते कई एकड़ गन्ने की फसल में लगी आग,फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू
मामला 06 फरवरी को पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनापुर नया का है। जहा शॉर्ट सर्किट के चलते कई एकड़ गन्ने की फसल में आग लग गई।जिसको कई घंटे मशक्कत करने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है।इधर गन्ने की फसल जलकर नष्ट होने की वजह से किसानो को लाखो रुपए का नुकसान हुआ है।