गोंडा: पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बताया क्षत्रिय, कहा- भगवान श्रीकृष्ण भी क्षत्रिय थे
Gonda, Gonda | May 9, 2025 पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह ने शहर के विष्णुपुरी कॉलोनी में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार दोपहर 12बजे मीडिया से बात करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को क्षत्रिय बता दिया, कहां अखिलेश यादव श्री कृष्ण का अपने आप को वंशज मानते हैं, तो श्री कृष्ण जी क्षत्रिय और अखिलेश यादव भी क्षत्रिय।