कुसमी सामरी शनिवार जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने विकासखंड कुसमी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत चैनपुर के सरगजोभी पारा में ‘आवास चौपाल’लगाकर उन्होंने पहाड़ी कोरवा परिवारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने कहा