नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुरादाबाद मंडल से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकी से जांच पड़ताल की। टीम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।