जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में आमजन की समस्याएँ सुनी, अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार की सुबह 11 बजे जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।