कैंपियरगंज: ग्राम बुढेली, कोमल टोला सहित कई गांव हुए जलमग्न, प्रशासन ने की नाव की व्यवस्था व बांटी गई राहत सामग्री
कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम बूढ़ेली और कोमल टोला सहित तमाम गांव में नदियों के पानी आने से, गांव जलमग्न हो चुका है ऐसे में आवागमन बाधित होने के साथ ही, तत्काल जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर नाव की व्यवस्था कर दी, जिससे आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी ना हो, साथ ही राहत सामग्री भी वितरित किया गया।