झांसी: झांसी में मिशन कम्पाउंड स्थित रती नेत्र चिकित्सालय में 16 से 18 दिसम्बर तक होगा नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2025 झांसी में बुंदेलखंड मानव सेवा संस्थान द्वारा 16 से 18 दिसम्बर तक विशाल नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। मेजर डॉ. एमसी अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में रविवार 3 बजे इसकी जानकारी दी है। यह शिविर रती नेत्र चिकित्सालय मिशन कम्पाउंड में आयोजित होगा। इसमें मोतियाबिंद के मरीजों का बिना टांके के लेंस सहित नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।