झांसी: महानगर के चिन्मय मिशन में हनुमान चालीसा महिमा ज्ञान यज्ञ का सफल समापन हुआ
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2025 चिन्मय मिशन झाँसी के तत्वाधान में आयोजित हनुमान चालीसा महिमा ज्ञान यज्ञ का रविवार को 4 बजे संस्था परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रवचनकर्ता ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य ने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ करने पर स्वयं हनुमान जी गुरु की तरह कृपा करते हैं।