गोहपारु: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामला दर्ज पुलिस ने मंगलवार को दी जानकारी भुरसी गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी मान सिंह ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी शिवप्रसाद सिंह व एक अन्य के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।