मिर्ज़ापुर: गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही रसोई गैस, एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं
नगर क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रही है। रसोई गैस खत्म होने से उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन रसोई गैस न मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्लहा स्थित अस्मिता गैस एजेंसी विंध्यवासिनी, गैस एजेंसी और अमरावती स्थित गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली।