झाझा: झाझा पुरानी बाजार से सरकारी कर्मी पिस्टल, जिंदा कारतूस और शराब के साथ गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Jul 19, 2024 झाझा पुरानी बाजार में पुलिस ने एक सरकारी कर्मी को गिरफ्तार किया जिसके घर की तलाशी ली जाने पर उसके घर के कमरे से एक पिस्टल, एक मैंग्जीन, पांच जिंदा कारतूस और एक बोतल विदेशी शराब मिला। गिरफ्तार युवक की पहचान झाझा पुरानी बाजार के रहने वाले प्रवीण कुमार झा के रूप में हुई है। जो लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय में नाजीर के पद पर कार्यरत है।