सोमवार को शाम करीब चार बजे वीरपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में जिला परिषद सदस्य शिल्पी कुमारी द्वारा हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठापन किया गया। यह कार्य षष्ठम राज्य वित्त आयोग की करीब 7 लाख 49 हजारकी राशि से जिला पार्षद शिल्पी कुमारी की अनुशंसा पर पूरा हुआ।लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था के अभाव में सब्जी विक्रेताओं व खरीददारों को परेशानी होती थी।