कानपुर: शव से जेवर चुराने के मामले में नजीराबाद थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी व उनकी टीम को माना गया दोषी, तय होगा दंड
पिछले वर्ष शव से जेवर चुराने के मामले में नजीराबाद थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम को दोषी माना गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय ने डीसीपी साउथ की जांच के बाद दी गई चेतावनी को सजा मानने से इनकार करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर विभागीय दंड तय करने का आदेश दिया है।