कानपुर: चकेरी में सीएम के फर्जी प्रोटोकॉल अफसर पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज
मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल अफसर बता कर सरकारी नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोपी योगेंद्र शिवहरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।अब चकेरी के सनिग्वां निवासी परचून दुकानदार आशीष अग्रहरी ने योगेंद्र पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 4.30 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है।