परसिया: शिवपुरी जंगल में पुरषोत्तम का शव फांसी पर लटका मिला, सोमवार शाम से था लापता, पारिवारिक विवाद के बाद निकला था
रावनवाडा शिवपुरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी में जंगल में पचास साल के पुरषोत्तम यादव का शव मंगलवार को फांसी पर लटका पाया गया। मृतक सोमवार की शाम से लापता था। आज जंगल में उसके शव को देखा गया। मंगलवार को चार बजे पुलिस मौके पर पहंुच गई थी। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई। छह बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।