खुरई: रूसल्ला निवासी नव विवाहिता ने अपने पति, ससुर व जेठ पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शहरी थाने में कराया मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Jul 21, 2024 रूसल्ला गांव निवासी नव विवाहिता द्रोपती अहिरवार ने महिला ने आज शाम लगभग 7 बजे शहरी थाने में अपने पति भीकम अहिरवार ,ससुर हजारी और जेठ महेश पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। महिला ने बताया कि शादी को दो साल हुए हैं। शादी के बाद से ये तीनों और दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट भी करते थे। परेशान होकर मामला दर्ज कराया।