गोपालगंज: समाहरणालय परिसर में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सोमवार को दोपहर 1 बजे कौशल विकास केंद्र, समाहरणालय परिसर, गोपालगंज में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त, ने की। मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद रहे।