कानपुर: पुलिस आयुक्त ने अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याओं को सुना
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा अपने कार्यालय में शुक्रवार 2 बजे जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता से सुना गया। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महोदय ने प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।