दुष्कर्म के आरोप में अदालत ने आरोपी को दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने बरारी सेमापुर थाना काण्ड संख्या 160 / 2012 में सुनवाई करआरोपी को दो लाख रुपये अर्थदंड की सजा भी मुकर्रर की है। यह मामला शाम पौने छह बजे का है। अदालत ने धारा 493 के तहत भी दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पच्चीस हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनायी है ।