बीसलपुर: घर से नाराज होकर चले गए किशोर को शाहजहांपुर के महिला थाना इलाके से करेली थाना पुलिस टीम ने तलाश कर किया बरामद
करेली थाना क्षेत्र के गांव रांठ के रहने वाले ग्रामीण उमाशंकर ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है। उसका नाबालिग बेटा घर से बगैर बताए नाराज होकर कहीं चला गया। एसओ करेली जगदीप सिंह मलिक ने शाहजहांपुर के महिला थाना इलाके के बस स्टैंड के पास से गुरुवार रात्रि बालक को मौके से सकुशल तलाश कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।