आरा: चोरी के मरूहा गांव में गाड़ी का पाइप चोरी करने का आरोप लगाकर पहले बेटे की पिटाई , पिता को चाकू मार कर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 1, 2024 भोजपुर जिले के चोरी थाना क्षेत्र के मरूहा गांव में बुधवार की शाम गाड़ी का पाइप चोरी करने का आरोप लगाकर पहले बेटे की पिटाई की गई। इसके बाद पूछताछ करने गए पिता को चाकू मार दी गई। जिससे दोनो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।