नौरोजाबाद स्थित जोहिला नदी के समीप सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर आज दिनांक 14 जनवरी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक मेले में नौरोजाबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं दूर-दराज के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।