औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फफूद रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, 3 युवक हुए घायल
सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम भीखेपुर निवासी अभिमन्यु यादव पुत्र कप्तान सिंह अपनी ससुराल बाइक द्वारा टिकरी अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे। जैसे ही वह शेरपुर सरैया के समीप पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।