ग्वालियर गिर्द: दिल्ली की तरह ग्वालियर में भारत मंडपम की स्थापना का प्रस्ताव, MP भारत सिंह ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा पत्र
ग्वालियर में दिल्ली की तरह इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेड फैसिलिटेशन कन्वेंशन सेंटर यानी भारत मंडपम की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया गया है। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर यह अनुरोध पत्र दिया है। इसके बाद व्यापारी वर्ग में चर्चा है कि इसे ग्वालियर व्यापार मेले में स्थापित करने की तैयारी है।