हज़ारीबाग: हजारीबाग बना यूथ वॉलीबॉल का रणक्षेत्र, नेशनल का टिकट दांव पर
हजारीबाग में पहली बार 17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड भर से 400 से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।