मां कात्यायनी शक्ति पीठ पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भाग लिया। इस मौके पर शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज के सानिध्य में फूलों की होली खेली गई।