मंदसौर: स्वीप गतिविधि अंतर्गत पशुपतिनाथ मंदिर घाट से महाराणा प्रताप चौराहा मंदसौर तक मतदाता जागरूकता की साइकिल रैली निकाली गई
मंदसौर स्वीप गतिविधि अंतर्गत पशुपतिनाथ मंदिर घाट से महाराणा प्रताप चौराहा मंदसौर तक मतदाता जागरूकता की साइकिल रैली निकाली गई । रैली में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, जिला अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। रैली के समापन के पश्चात कलेक्टर द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई ।